सिर्फ शब्द

ककहरे के साथ ही सीख लिया था, हर शब्द का महत्व हर शब्द की सार्थकता हर शब्द का अपना वज़न तभी तो वाक्य सीधे अर्जुन के तीर की तरह वहीं लगते थे दिल में, सीख लिए थे अंदाजे-बयां भी कि हर सुनने वाला बेसाख्ता कह उठता, वाह इधर कुछ समय से मातमी शब्दों ने हजारों […]

Continue Reading

करो कुछ ऐसा कि फिर से खिल उठें मुरझाए हुए चेहरे

मन के हारे हार है, मन के जीते जीत, ये पंक्तियाँ हमारे कविश्रेष्ठ द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी जी ने लिखी हैं, जो आज के माहौल में शत-प्रतिशत चरितार्थ हो रही हैं। मैंने अभी जिस माहौल या दौर का जिक्र किया, वह विशेष रूप से कोरोना महामारी के कारण बना है, जिसने पिछले एक साल से हमें […]

Continue Reading

विचलित धरा, महसूस कर उसका कराहना

हरी-भरी वसुंधरा के गुनहगार हैं हम न जाने कितने घाव सहन किये इसने सदियों से हमारी विरासत की भागीदार है यह भूत भविष्य वर्तमान है यह चोट पायी इन्सान से ऐसी इसने हो गयी धरा बेहाल जख्म दिए कितने मानवीय गतिविधियों ने अरे बस, अब तो रुक जा, देख आज वही धरती तुम्हें घर पे […]

Continue Reading

लघु कथा- बेड

“अरे रत्नेश, सुन-सुन रुक” सत्यम ने आवाज दी। रत्नेश ने थोड़ी दूर जा कर बाइक रोक कर पीछे देखा, उसका पुराना दोस्त पुकार रहा था। जल्दी में था, फिर भी इतने सालों बाद लंगोटिये यार से कैसे मुँह मोड़ता? “अरे बोल सत्यम, कब आया?”, रत्नेश ने जवाब दिया। चाहते हुए भी दोनों गले नहीं मिल […]

Continue Reading

तेरी मानवता कहाँ खो गई है

अरे ओ मानव! बता जरा तेरी मानवता कहाँ खो गई है? क्या तेरी सारी की सारी संवेदनाएँ कुंभकरण की नींद सो गई हैं? ऑक्सीजन सिलिंडर के दाम तो हैं मात्र कुछ हजार। बेच रहे कुछ लोग लाखों में उनको धिक्कार है धिक्कार।। काटी है कुछ ने खूब चाँदी दीन-दुखियों को सता-सता कर। बेच रहे कुछ […]

Continue Reading

जिन्दगी पूछती है सवाल, जवाब ढूँढ रही हूँ मैं

हर शाम पूछती है जिन्दगी कुछ सवाल जिनके जवाब ढूँढ रही हूँ मैं। कुछ काम करने बाकी हैं पर करूँ कब, उन्हें करने का सही वक्त ढूँढ रही हूँ मैं। कुछ किस्से अनसुने-अनकहे करना चाहती हूँ साझा, पर कहूँ किससे ऐसा इन्सान ढूँढ रही हूँ मैं। कुछ पन्ने जिन्दगी के फाड़ देना चाहती हूँ पर […]

Continue Reading

मौत के भी बाद यह ज़िंदगानी देखिए

वतन पे प्राण वार देते हैं जवान यहाँ इनके लहू में कैसी है रवानी देखिये धरती गगन हर जन मन पर लिखी समर की ये अमर है कहानी देखिए पीछे ना तनिक हटे सीमाओं पे मर मिटे शहादत इनकी है आसमानी देखिए हार मानी मौत ने भी, उनकी दीवानी हुई मौत के भी बाद यह […]

Continue Reading

फिर ठुकरा जाएगा ‘काली है’ कह कर मुझको लड़का

कितना नादाँ है मुझको चन्दा कहता है वो लड़का कितना नादाँ है जुगनू कहता है चन्दा को लड़का आज ‘बुरी बेटी’ बन जाऊँ या फिर ‘धोखेबाज सनम’ एक तरफ़ हैं अम्मा बाबा एक तरफ है वो लड़का प्यार मुहब्बत का क्या है ये हर कोई कर लेता है शादी उससे करना तुमको इज़्ज़त भी दे […]

Continue Reading

करो कर्म ऐसा मिले लक्ष्य प्यारे

हमें काम कोई दिखाना पड़ेगा। सही धर्म को ही निभाना पड़ेगा।। नहीं कल्पना से सधे काम कोई। अकर्मण्य का है कहाँ नाम कोई। करो कर्म ऐसा मिले लक्ष्य प्यारे। न बैठो धरे हाथ में हाथ सारे। हमें पाँव ऐसा उठाना पड़ेगा। सही धर्म को ही निभाना पड़ेगा।। लिए ज्योत्सना चाँद सा रूप पाना। घनी रात […]

Continue Reading

ब्याहता

तन से गृहस्थन, मन से विरागी कभी चाह उसमें नहीं कोई जागी। हर दिन सबेरे दबे पाँव उठना आँखों के सपनों का चूल्हे पे तपना गर्मी या सर्दी ना महसूस करना सब्ज़ी के टुकड़ों सा चुपचाप कटना नहीं उसको फुरसत, रहे भागी-भागी कभी चाह उसमें नहीं कोई जागी। बिस्तर की सिलवट मन पे छपी है […]

Continue Reading