सावन के गीत….

Colours of Life

सावन मेरे घर आया है ,।
रिमझिम की बरसात लिये।। -२

मेरा आंँगन भीग रहा है,
मन का दर्पण भीग रहा है।
ऐसी पड़ी फुहार अचानक।
मेरा यौवन भीग रहा है।।
परदेसी भी घर आ जाता।
प्रेम भरी सौगात लिये।।
सावन मेरे घर आया है ।।..

बादल की यह उमड़न-घुमड़न। काँप-काँप जाती है धड़कन।
चकाचौध कर जाती बिजली,
चिटक -चिटक उठता है दर्पण।
नैंन बिछाये बैठी हूँ बैठी हूँ मैं।
तुम आ जाओ बारात लिये।।
सावन मेरे घर आया है……

हुलस -हुलस कर गाती कोयल,
सोयी पीर जगाती कोयल।
मेरा दु:ख दूना करके यह,
कैसा सुख है पाती कोयल।
मुझ बिहरन की खातिर आया,
मौसम यह आघात लिये।।
सावन मेरे घर आया है ,
रिम झिम की …,.

ज्योति नारायण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *