मौत के भी बाद यह ज़िंदगानी देखिए

Mind and Soul

वतन पे प्राण वार देते हैं जवान यहाँ
इनके लहू में कैसी है रवानी देखिये

धरती गगन हर जन मन पर लिखी
समर की ये अमर है कहानी देखिए

पीछे ना तनिक हटे सीमाओं पे मर मिटे
शहादत इनकी है आसमानी देखिए

हार मानी मौत ने भी, उनकी दीवानी हुई
मौत के भी बाद यह ज़िंदगानी देखिए

कुसुम सोनी

(अहमदाबाद, गुजरात)

(यह इनकी मौलिक रचना है)

 

(आवरण चित्र- श्वेता श्रीवास्तव)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *