भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच कैरारा में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन स्मृति मंधाना ने शतक लगा दिया है। खबर लिखे जाने तक भारत ने 58 ओवरों में एक विकेट पर 176 रन बना लिये थे। भारत की धाकड़ ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) नाबाद 118 रन बनाये हैं। स्मृति अब तक 21 चौके और एक छक्का लगा चुकी हैं। टेस्ट मैचों में स्मृति का यह पहला सैकड़ा है। इससे पहले टेस्ट मैच में उनका सर्वाधिक स्कोर 78 रन था। पूनम 20 रन बना कर खेल रही हैं।
गुरुवार को मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया ने जीता और भारत को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। भारत की ओपनर स्मृति मंधाना ने जहाँ शुरुआत से ही चौकों की झड़ी लगा दी, वहीं ताबड़तोड़ बैटर शेफाली वर्मा अपने स्वभाव के विपरीत शांत दिखीं। भारत का पहला विकेट 93 के स्कोर पर गिरा, जब मोलिनक्स की गेंद पर शेफाली वर्मा आउट हो गयीं। शेफाली ने 31 रन बनाये। इसके बाद बैटिंग करने आयीं पूनम राउत, जिन्होंने भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और जब डिनर लिया गया, तब भारत का स्कोर एक विकेट पर 101 रन था।
उसके बाद बारिश ने खेल में बाधा डालनी शुरू की। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर एक विकेट पर 132 रन था।
भारत ने इस पिंक बॉल टेस्ट मैच में दो नयी खिलाड़ियों को शामिल किया- यस्तिका भाटिया और मेघना सिंह। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की ओर से चार खिलाड़ियों ने डेब्यू किया। (लेडीज न्यूज टीम, 01 अक्टूबर 2021)
(आवरण चित्र स्मृति मंधाना के ट्विटर खाते से साभार)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad