कांस्य पदक से चूक गयीं अदिति अशोक (Aditi Ashok), लेकिन भारत (India) ने लिख दिया नया इतिहास

Colours of Life

टोकियो ओलम्पिक्स (Tokyo Olympics) में आज शनिवार को महिलाओं के इंडिविजुअल स्ट्रोकप्ले गोल्फ स्पर्द्धा में अदिति अशोक (Aditi Ashok) कांस्य जीतते-जीतते रह गयीं। इस स्पर्द्धा में अदिति चौथे स्थान पर रहीं।

लेकिन भारत (India) ने ओलम्पिक खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर आज इतिहास रच दिया। टोकियो ओलम्पिक्स में भारत को अब तक एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य मिले हैं। इस तरह टोकियो ओलम्पिक्स में भारत को सात पदक मिले हैं और भारत ने साल 2012 के लंदन ओलम्पिक्स के छह पदकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

भारत को ये सात पदक इस तरह मिले हैं-

नीरज चोपड़ा को भाला फेंक में स्वर्ण पदक,

मीराबाई चानू को वेटलिफ्टिंग में और रवि दहिया को कुश्ती में रजत  पदक,

लवलीना बोरगोहेन को बॉक्सिंग में, पीवी सिंधु (PV Sindhu) को बैडमिंटन में और बजरंग पूनिया को कुश्ती में कांस्य पदक।

इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम को भी कांस्य पदक मिला है। (लेडीज न्यूज टीम, 07 अगस्त 2021)

(आवरण चित्र अदिति अशोक के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *