लवलीना का असम में जोरदार स्वागत, बोलीं- लग रहा मैं पूरे असम परिवार की बेटी

Colours of Life

टोकियो ओलम्पिक्स (Tokyo Olympics) में कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतने वाली महिला मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) का अपने गृहराज्य असम में शानदार स्वागत किया गया। गुरुवार यानि 12 अगस्त को जब लवलीना गुवाहाटी एयरपोर्ट पर उतरीं, तो असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुँचे। उसके बाद एक भव्य कार्यक्रम में राज्य सरकार की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।

इसके बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए लवलीना ने ट्वीट किया, ‘इस शानदार स्वागत के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और पूरे असम परिवार के प्रति अत्यंत आभारी हूँ। ऐसा लग रहा है मैं पूरे असम परिवार की बेटी हूँ।’

हालाँकि मुक्केबाजी के 69 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल में लवलीना बोरगोहेन तुर्की की बुसेनाज सुरमेनेली (Busenaz Surmeneli) से 5-0 से हार गयीं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कांस्य पदक मिला, क्योंकि नियमों के मुताबिक, मुक्केबाजी के मुकाबले में सेमीफाइनल में पहुँचने वाले चारों खिलाड़ियों को पदक दिये जाते हैं। सेमीफाइनल हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिलता है।

इस कांस्य पदक को हासिल करने के साथ ही लवलीना बॉक्सिंग में ओलम्पिक पदक जीतने वाली दूसरी महिला और तीसरी भारतीय बन गयी हैं। ओलम्पिक खेलों में भारत की ओर से अब तक एमसी मेरी कॉम (MC Mary Kom) और विजेन्दर सिंह ने बॉक्सिंग में पदक हासिल किये हैं। टोकियो ओलम्पिक्स में देश की तीन महिलाओं ने पदक जीते- मीराबाई चानू, पीवी सिंधु और लवलीना बोरगोहेन। (लेडीज न्यूज टीम, 14 अगस्त 2021)

(सभी चित्र लवलीना बोरगोहेन के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *