टोकियो ओलम्पिक्स में कुश्ती के अखाड़े से महिलाओं को एक के बाद एक निराशाएँ ही हाथ लग रही हैं। गुरुवार को विनेश फोगाट की हार के बाद शुक्रवार को सीमा बिस्ला को भी पराजय का मुँह देखना पड़ा। 50 किग्रा भार वर्ग में खेलते हुए ट्यूनिशिया की सारा हमदी ने सीमा बिस्ला को 3-1 से हरा दिया।
इससे पहले गुरुवार को 53 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टरफाइनल में विनेश फोगाट को बेलारूस की वनीसा कलादजिन्सक्या के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालाँकि इससे पहले विनेश ने पहले राउंड में सोफियो मैटसन को 7-1 से आसानी से हरा दिया था।
अंशू मलिक को रेपचेज राउंड के जरिये दोबारा मौका मिला, लेकिन वह भी इस मौके को नहीं भुना सकीं। रूस की वलेरिया कोबलोवा ने अंशू को 5-1 से हरा कर पदक की दौड़ से बाहर कर दिया। (लेडीज न्यूज टीम, 7 अगस्त 2021)
(आवरण चित्र विनेश फोगाट के ट्विटर खाते से साभार)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad