देहरी

Mind and Soul

औरतें
सूनी आँखें लिए
मुँह भरकर दर्द
रोती हैं
देहरी पर…..

फिर आपस के
दर्द को बराबर
तोलकर
बाँट लेती हैं,

और हल्की होकर
भर लेती हैं
खुशियों वाला
ऑक्सीजन…….

जिसे देहरी से
अंदर जाकर
बनना ही है
अंततः विषैली
कार्बन डाइऑक्साइड…

फिर छटपटाती
कलपती
लौटना है देहरी पर,

जहाँ औरतें बैठी हैं
और भर रही हैं
पोर पोर में
ऑक्सीजन….

वर्षा रावल

रायपुर (छत्तीसगढ़)

(यह इनकी मौलिक रचना है)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *