केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (Public Provident Fund) पर दिये जा रहे ब्याज की दर में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। दरअसल हर तिमाही में सरकार वित्त मंत्रालय द्वारा विभिन्न बचत योजनाओं पर दिये जाने वाले ब्याज दर की घोषणा की जाती है। चूँकि पीपीएफ पर मिलने वाले ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसका मतलब यह हुआ कि मौजूदा वित्तीय वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही (यानि एक अक्टूबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक) के लिए पीपीएफ (PPF) पर 7.1% की दर से ब्याज मिलता रहेगा, क्योंकि पिछली तिमाही में भी सरकार इस खाते पर इतना ही ब्याज दे रही थी।
इसके अलावा अक्टूबर-दिसंबर 2021 के दौरान पोस्ट ऑफिस के एमआईएस (MIS) पर 6.6%, सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) पर 7.4%, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) पर 7.6%, किसान विकास पत्र (KVP) पर 6.9% और राष्ट्रीय बचत प्रमाण पत्र- एनएससी (NSC) पर 6.8% की दर से ब्याज मिलेगा। (लेडीज न्यूज टीम, 01 अक्टूबर 2021)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad