प्रेम

पता नहीं किसने कह दिया घुटनों के बल बैठकर गुलाब देने को प्रेम कहते हैं! आज फलां डे कल फलां डे! सचमुच का प्रेम तो वही कि जहाँ बातें ही ख़त्म न हों, वो जिससे बातें करते आप कभी न थकें, और कभी शब्द एक दूसरे से गुज़रते हुए आँखों में आकर तिरोहित हो जाएँ […]

Continue Reading

दोहा-छंद “शारदे वंदना”

  विनय करूँ माँ शारदे, मिले कृपा भरपूर । तेरे शुभ आशीष से, हो संकट सब दूर।।   कंठ देवी वागेश्वरी, करो वीणा झंकार। मधुर ध्वनि सुनकर लोग उठें, तेज का संचार करें।   ज्ञानमयी करुणा करो, दे दो माँ वरदान। जीवन आलोकित रहे, हृदय भरे नित ज्ञान।।   वाग्देवी माँ शारदे, करते भक्त पुकार। […]

Continue Reading

तुम आओ बसंत

तुम आओ बसंत हिम से ठिठुरी, पतझड़ से उजड़ी , शाखों पर तुम, लौट आओ बसंत।   बंजर हुये खेतों मे, शुष्क हुये मेढ़ों में सूनी पड़ी अमराई में मंजरियों मे बगराओ बसंत।   रंगहीन हो रही धरा, व्याकुल हो रहा टिटहरा, बासंती चूनर ओढ़, सरसों फूलों पर छाओ बसंत।   सूनी उदास आँखें शिथिल […]

Continue Reading

प्रेम तपस्या

प्रेम सधे सुर प्रीतम तेरे, कर आराधन साधा तुमने । प्रेम तपस्या मुश्किल सब से , जीती है हर बाधा तुमने।। नाम मिटाना मैं का पड़ता, पल-पल साथ निभाया तुमने। अहम छोड़ मैं-मैं का तुम ने, मैं-तू एक बनाया तुमने।। कोरा कागज हिय का आंगन, चित्र प्रेम का खींचा तुमने । मुस्कानों के मृदु झरने […]

Continue Reading

अवध को लौटें हैं श्री राम….

अवध को लौटें हैं श्री राम…. अवध को लौटें हैं श्री राम, संग में सिया- लखन गुण धाम। अवध को लौटें हैं श्री राम।।   नैन जुड़ाऊँ,शीश झुकाऊँ देहरी पर मैं दीप जलाऊँ, देखूँ सुबहों – शाम । अवध को लौटें हैं श्री राम।।   विपदा में सब भक्त पुकारे अँसुवन से बस चरण पखारे, […]

Continue Reading

दोहे

अखिल निखिल विस्मित हुआ, सुन राधा की बात।                      विस्मित प्रात: दोपहर, विस्मित संध्या- रात।। कमलनयन के कंठ में, यह बैजंती माल। मोहित सारी गोपियां, राधा है बेहाल। अधर मृदुल मुस्कान है, मृदुल सुहावन बैन। और मृदुल धुन वंशिका, आप मुँद रहे नैन। गोकुल विरही हो […]

Continue Reading

मूक दर्शक

आज मेरा मन बहुत दुखी है या यूं कहें कि व्यथित सा है इसके कारण का जिक्र ज़रूर करना चाहूंगी, जो कि मेरी आंखों देखी है आज मैं किसी काम से महमूरगंज (वाराणसी) जा रही थी जिसके लिए मैं रथयात्रा चौराहे पर एक ईरिक्शा में जाकर बैठ गई और चालक अन्य सवारियों के लिए आवाज […]

Continue Reading

नव वर्ष

खुशी-खुशी कर दो विदा, कहे दिसंबर मास। स्वागत कर नववर्ष का, मन में ले उल्लास।। पात पुराने जब झरे, आते तब नव पात। वृक्ष दुखी होता नहीं, छोड़ अंग के जात।। बात दिसंबर की खरी, जीवन का है सार। चक्र कालका घूमता, मिलना अगली बार।। यह जग एक सराय है, महीने सब मेहमान। पूर्ण अवधि […]

Continue Reading

संघर्ष

कहते है जिंदगी का दूसरा नाम संघर्ष है, पर क्यूँ ,हर संघर्ष की घड़ी में कोई न कोई पिछड़ा है । अक्सर टूटे सपनो से बिखर जाया करते है वो लोग जो भी यहाँ जीवन के सच से रहते अन्जान अब सपने सजोने वाली उन आँखों का क्या कसूर नादान दिल की वो तो बस […]

Continue Reading

मुझे भी अपना सा हे शिव बना दो

मुझे भी अपना सा हे शिव बना दो तुम सा ही मैं रख लूँ कंठ मे गरल हो जाये ह्रदय तुम सा ही हो तरल मुझे भी कल्याणमयी तुम बना दो। कंठ से नीचे उतरे तो हो मन आहत मुख से निकले तो हो जाये जन आहत मुझे भी निर्गुण तुम जैसा बना दो तुम्हीं […]

Continue Reading