केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने दी विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामना

Colours of Life

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने विश्व संस्कृत दिवस की शुभकामना दी है। इसके लिए उन्होंने ट्विटर को माध्यम बनाया है।

ट्विटर पर उन्होंने लिखा, “एषा भाषा प्राचीना चेदपि आधुनिकी, यस्यां गहनं तत्त्वज्ञानम् अस्ति तरुणं काव्यम् अपि अस्ति, या सरलतया अभ्यासयोग्या परं श्रेष्ठदर्शनयुक्ता च, तां संस्कृतभाषाम् अधिकाधिकं जनाः पठेयुः। सर्वेभ्यः संस्कृतदिवसस्य शुभाशयाः। संस्कृत दिवस की हार्दिक मंगलकामनायें।”

अन्नपूर्णा देवी झारखंड के कोडरमा से सांसद हैं और साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर रही हैं। सात जुलाई 2021 को अन्नपूर्णा देवी ने केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री के तौर पर कार्यभार सँभाला। साल 1998 से साल 2014 तक वह कोडरमा विधान सभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। (लेडीज न्यूज टीम, 22 अगस्त 2021)

(सभी चित्र अन्नपूर्णा देवी के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *