तुलसी गौड़ा, शांति रॉय, एम पंकजाक्षी, दमयंती बेशरा, लीला जोशी को पद्म श्री

Colours of Life

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक पुरस्कार समारोह में साल 2020 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए। महिलाओं की बात करें तो तुलसी गौड़ा, दमयंती बेशरा, लीला जोशी, एम पंकजाक्षी और शांति रॉय जैसी हस्तियों को पद्म श्री पुरस्कार दिया गया।

तुलसी गौड़ा पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती हैं और पिछले छह दशकों में उन्होंने 30,000 से अधिक वृक्ष लगाये हैं। इनको पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दमयंती बेशरा शिक्षा और साहित्य क्षेत्र से जुड़ी हैं। मध्य प्रदेश की लीला जोशी ने एनीमिया की रोकथाम के लिए उत्कृष्ट काम किया है। केरल की एम पंकजाक्षी कला क्षेत्र से संबंधित हैं। बिहार की शांति रॉय चिकित्सक हैं।

समाज सेवा के कार्य से जुड़ी के जगन्नाथन को साल 2020 के लिए पद्म भूषण दिया गया। (लेडीज न्यूज टीम, 10 नवंबर 2021)

(आवरण चित्र डॉ. मनसुख मांडविया के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *