पहले दिन प्रिया मोहन (Priya Mohan) ने देश को दीं दो खुशियाँ, मिक्स्ड इवेंट में मिला कांस्य पदक

Colours of Life

नैरोबी में चल रहे वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय एथलीटों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रिया मोहन (Priya Mohan) ने दो खुशियाँ देश के नाम कीं। प्रिया मोहन, समी, कपिल और भरत श्रीधर की टीम ने चार गुणा चार सौ मीटर मिक्स्ड रिले इवेंट में कांस्य पदक जीत लिया। इन चारों ने इस दूरी को तय करने में 3:20.60 मिनट का वक्त लिया। नाइजीरिया (3:19.70) को स्वर्ण और पोलैंड (3:19.80) को इस स्पर्द्धा में रजत पदक मिला।

इसके अलावा प्रिया मोहन ने 400 मीटर दौड़ की व्यक्तिगत स्पर्द्धा में फाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। इस दूरी को तय करने में प्रिया मोहन ने 53.79 सेकेंड का वक्त लिया।

वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इन खेलों से पहले भारतीय लड़कियों ने तीन पदक जीते थे। सीमा अंतिल ने साल 2002 में डिस्कस थ्रो मे कांस्य पदक, नवजोत कौर ढिल्लों ने साल 2014 में डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक और साल 2018 में हिमा दास ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। (लेडीज न्यूज टीम, 19 अगस्त 2021)

(आवरण चित्र एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *