शतरंज विश्व कपः हरिका द्रोनवल्ली (Harika Dronavalli) ने किया तीसरे दौर में प्रवेश

Colours of Life

रूस (Russia) के सोची (Sochi) में खेले जा रहे शतरंज विश्व कप 2021 (Chess World Cup 2021) के महिला संस्करण में हरिका द्रोनवल्ली (Harika Dronavalli) ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। हरिका, जिनकी महिला विश्व रैंकिंग नौ है, ने इंडोनेशिया की मेडिना वर्दा औलिया को दूसरे दौर के पहले गेम में हरा दिया था। उसके बाद दूसरे दौर के दूसरे गेम में हरिका को वॉकओवर दे दिया गया, क्योंकि इंडोनेशियाई टीम के कुछ सदस्यों को कोरोना (Corona) संक्रमण होने की शंकाओं के बीच इंडोनेशिया की दो महिला खिलाड़ियों ने खेल से नाम वापस ले लिया। इनमें मेडिना वर्दा औलिया भी शामिल थीं। इस तरह हरिका तीसरे दौर में प्रवेश कर गयी हैं। (लेडीज न्यूज टीम, 17 जुलाई 2021)

(आवरण चित्र हरिका द्रोनवल्ली के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *