सहकारिता राज्य मंत्री डॉ. संगीता बलवंत (Dr Sangeeta Balwant) ने खरना अनुष्ठान की शुभकामना दी है। फेसबुक के जरिये डॉ. बलवंत ने व्रती लोगों को इसकी शुभकामना दी। उन्होंने लिखा, सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के द्वितीय अनुष्ठान खरना की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भगवान आदित्य देव व छठी मैया आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं शांति लाएँ।
डॉ. संगीता बलवंत को सितंबर महीने में सहकारिता राज्य मंत्री बनाया गया था। साल 2017 के विधान सभा चुनावों में डॉ. संगीता बलवंत गाजीपुर की सदर सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक चुनी गयी थीं। डॉ. संगीता मूलतः गाजीपुर जिले के करंडा विकास खंड के एक गाँव से हैं। डॉ. संगीता ने पहले लूदर्स कॉन्वेन्ट इंटर कॉलेज से पढ़ाई की और उसके बाद उच्च शिक्षा के लिए पीजी कॉलेज गाजीपुर में नामांकन करा लिया। छात्र राजनीति में रुचि होने के कारण उन्होंने पीजी कॉलेज के छात्र संघ के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। डॉ. संगीता को जमीन से जुड़ा नेता माना जाता है और खासकर महिलाओं में इनकी लोकप्रियता काफी अधिक है।
डॉ. संगीता को पढ़ाई-लिखाई में काफी रुचि है। स्नातकोत्तर करने के बाद उन्होंने बीएड, एलएलबी और फिर पीएचडी भी किया है। इसके अलावा वह लेखन में भी रुचि रखती हैं और इनकी कई पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। (लेडीज न्यूज टीम, 09 नवंबर 2021)
(आवरण चित्र डॉ. संगीता बलवंत के फेसबुक पेज से साभार)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad