टोकियो ओलम्पिक्स में डिस्कस थ्रो के बाद अब जैवलिन थ्रो (Javelin Throw) से भी भारतीय महिलाओं को निराशा हाथ लगी है। आज सुबह हुए जैवलिन थ्रो के मुकाबले में अन्नू रानी (Annu Rani) फाइनल के लिए क्वालिफाई करने में असफल रहीं। अन्नू का आज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 54.04 मीटर का रहा और कुल मिला कर वह 14वें स्थान पर रहीं।
अन्नू ने पटियाला में इसी साल मार्च में हुए फेडरेशन कप में 63.24 मीटर भाला फेंका था, जबकि ओलम्पिक्स क्वालिफिकेशन मार्क 64 मीटर तय किया गया था। हालाँकि वह इस मार्क से 76 सेंटीमीटर दूर रह गयी थीं, लेकिन नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड जरूर बना डाला। यह आठवीं बार था जब अन्नू ने खुद का रिकॉर्ड तोड़ कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।
इससे पहले सोमवार को डिस्कस थ्रो मुकाबले में कमलप्रीत कौर छठें स्थान पर रही थीं। (लेडीज न्यूज टीम, 03 अगस्त 2021)
(आवरण चित्र अन्नू रानी के इंस्टाग्राम से साभार)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad