#Cheer4India – महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हरा कर सेमीफाइनल का टिकट किया पक्का

Colours of Life

टोकियो ओलम्पिक्स (Tokyo Olympics) में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। आज क्वार्टरफाइनल मैच में इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 1-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। ओलम्पिक खेलों के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुँची है।

आज के मैच का इकलौता गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में किया।

सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला चार अगस्त को अर्जेन्टीना से होगा।

पूल स्टेज के आखिरी मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हरा कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। शनिवार को खेले गये इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया था। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पाँच मैचों में दूसरी जीत हासिल की और इस पूल की छह में से चार टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुँच गयीं।

भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने शनिवार के मैच में तीन गोल दाग कर भारत की विजय सुनिश्चित की। इसी के साथ ओलम्पिक खेलों में हैट्रिक लगाने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयीं।

15 अप्रैल 1992 को उत्तर प्रदेश के रोशनाबाद में जन्मी वंदना कटारिया (Vandana Kataria) राष्ट्रीय टीम में फॉरवर्ड की भूमिका निभाती हैं। साल 2006 में भारत की जूनियर हॉकी टीम में इनका चयन हुआ और साल 2010 में यह सीनियर हॉकी टीम के लिए चुन ली गयीं। वंदना अब तक 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। यह इनका दूसरा ओलम्पिक है। (लेडीज न्यूज टीम, 02 अगस्त 2021)

(आवरण चित्र रानी रामपाल के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *