टोकियो ओलम्पिक्स (Tokyo Olympics) में पूल स्टेज के आखिरी मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हरा कर क्वार्टरफाइनल में पहुँचने की उम्मीदों को जिन्दा रखा है। आज शनिवार को खेले गये इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पाँच मैचों में दूसरी जीत हासिल की है। भारतीय टीम पूल ए में है और इस पूल की छह में से चार टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुँचेंगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने आज के मैच में तीन गोल दाग कर भारत की विजय सुनिश्चित की। इसी के साथ ओलम्पिक खेलों में हैट्रिक लगाने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी हैं।
15 अप्रैल 1992 को उत्तर प्रदेश के रोशनाबाद में जन्मी वंदना कटारिया (Vandana Kataria) राष्ट्रीय टीम में फॉरवर्ड की भूमिका निभाती हैं। साल 2006 में भारत की जूनियर हॉकी टीम में इनका चयन हुआ और साल 2010 में यह सीनियर हॉकी टीम के लिए चुन ली गयीं। वंदना अब तक 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं। यह इनका दूसरा ओलम्पिक है। (लेडीज न्यूज टीम, 31 जुलाई 2021)
(आवरण चित्र वंदना कटारिया के फेसबुक खाते से साभार)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad