रूस (Russia) के सोची (Sochi) में चल रहे शतरंज विश्व कप 2021 के महिला संस्करण में भारतीयों ने बेहतर प्रदर्शन के साथ अभियान की शुरुआत की है।
आर वैशाली (R Vaishali) ने कनाडा की खिलाड़ी को, जबकि पद्मिनी राउत (Padmini Raut) ने अजरबैजान की खिलाड़ी को हरा कर दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। भक्ति कुलकर्णी (Bhakti Kulkarni) को पहले राउंड में वॉकओवर मिल गया। वहीं हरिका द्रोनवल्ली (Harika Dronavalli) को पहले राउंड में बाई मिल गया था। इस तरह ये चारों महिला खिलाड़ी दूसरे राउंड में प्रवेश कर गयी हैं। (लेडीज न्यूज टीम, 15 जुलाई 2021)
(आवरण चित्र हरिका द्रोनवल्ली के ट्विटर खाते से साभार)
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%