केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी (Annapurna Devi) ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला समानता दिवस की शुभकामना दी है। केंद्रीय मंत्री ने ट्विटर के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त करते हुए लिखा है, समस्त नारी शक्ति का अभिनंदन! #अंतरराष्ट्रीय_महिला_समानता_दिवस की हार्दिक शुभकामनायें। महिलाओं की अग्रणी-निर्णायक भूमिका की दृष्टि से देश सुनहरे दौर में है। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को हर क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका के अवसर दिये हैं। आभार।
इसके साथ ही अन्नपूर्णा देवी ने एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें उनके साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल की कई सदस्या दिख रही हैं।
अन्नपूर्णा देवी झारखंड के कोडरमा से सांसद हैं और साथ ही वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर रही हैं। सात जुलाई 2021 को अन्नपूर्णा देवी ने केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री के तौर पर कार्यभार सँभाला। साल 1998 से साल 2014 तक वह कोडरमा विधान सभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। (लेडीज न्यूज टीम, 26 अगस्त 2021)
(आवरण चित्र अन्नपूर्णा देवी के ट्विटर खाते से साभार)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad