गुलाबी अंग्रेजी

Colours of Life

कोई भी नई भाषा सीखना या किसी भी शब्द का अर्थ जानना या उसका प्रयोग कहां करना चाहिए, इस तरह के खोज करके , खाली समय में google बाबा को तंग करना मेरी आदत सी बन गई है आजकल मैं थोड़ी सी अंग्रेजी सीखने की कोशिश कर रही हूं। हिंदी भाषा पर मेरी पकड़ अच्छी है लेकिन मेरी अंग्रेजी थोड़ी गुलाबी है या यूं कहें कि अंग्रेजी भाषा में मेरा हाथ तंग है । जैसे ही कोई अंग्रेजी का शब्द सुनती या पढ़ती हूँ ,तुरन्त उसका अर्थ जानने की उत्सुकता जाग उठती है अगर आस पास मेरी बेटी है तो उससे पूछ लेती हूं या फिर गूगल बाबा की शरण में चली जाती हूं। ऐसे ही कुछ शब्दों में से दो शब्दों ने मेरे मन में खलबली मचा दी जिसमें पहला शब्द है Toxic और दूसरा शब्द है Pamper होना।Toxic शब्द पर तो मैंने पहले भी अपने लेख में विस्तार से बात की थी ,अब बात करते हैं पैंपर शब्द की। आपने भी बहुत बार सुना होगा मुझे खुद को पैंपर करना पसंद है या मुझे कोई पैंपर करे तो अच्छा लगता है। आखिर क्या है ये पैंपर ? फिर गूगल बाबा ने बताया, जिसका अर्थ है विशेष देखभाल या प्यार,दुलार ,स्नेह। जैसे कोई बच्चा अपने माता पिता से पैंपर होना चाहता है या कभी माता पिता भी अपने संतान से पैंपर होने की अपेक्षा करते हैं। कभी कभी हम खुद को भी पैंपर करते हैं जैसे प्रति दिन की नियमित दिनचर्या से हटकर अपने लिए समय निकालना, जैसे महिलाएं स्पा जाना, पार्लर जाना, शॉपिंग के लिए जाना इसमें खुद को पैंपर महसूस करती है तो पुरुष भी अपनी मित्र मंडली में या क्रिकेट, बैडमिंटन या कोई भी अपना पसंदीदा खेल खेलकर या अवकाश के दिन भरपूर नींद लेकर खुद को पैंपर महसूस करते हैं ये तो रही बात खुद से खुद का विशेष देखभाल या ख्याल की बात।
दूसरी तरफ हम किसी की किस प्रकार से विशेष देखभाल या ख्याल रख सकते हैं। आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी को ये महसूस कराना कि आप कितने विशेष हो या आप का स्थान उसके जीवन में कितना विशेष है। यही तो है पैंपर करना, तो व्यस्त जिंदगी से रोज रोज के भागम – भाग से थोड़ा सा समय निकालें और खुद भी पैंपर हों और अपनों को भी पैंपर करें या फ़िर अंत में एक और अंग्रेजी का शब्द प्रयोग करते हुए अपने या अपनों के साथ quality time spend करें, फ़िर मिलते हैं अगली कड़ी में अंग्रेजी के कुछ और शब्दों के साथ …
स्मृति तिवारी

What do you feel about this post?

56%
like

Like

33%
love

Love

0%
happy

Happy

11%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

1 thought on “गुलाबी अंग्रेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *