केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे का आज जन्मदिन है। इस मौके पर लगातार उनको बधाइयाँ मिल रही हैं। मंत्रालय में उनके सहयोगी कैलाश चौधरी ने ट्वीट किया, देश के अन्नदाता के उत्थान में समर्पित और कृषि मंत्रालय में वरिष्ठ सहयोगी माननीया केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री सुश्री @ShobhaBJP जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने लिखा, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट किया, केन्द्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।भगवान से आपके सदैव स्वस्थ,सुखी और दीर्घायु रहने की कामना करता हूँ।
23 अक्टूबर 1966 को तटीय कर्नाटक के पुत्तूर में जन्मी शोभा करंदलाजे ने साल 2019 के लोक सभा चुनाव में उडुपी चिकमगलूर सीट से चुनाव लड़ा था और उनको 7,18.916 वोट हासिल हुए थे। उन्होंने यह सीट लगभग साढ़े तीन लाख वोटों के अंतर से जीती थी। (लेडीज न्यूज टीम, 23 अक्टूबर 2021)
(आवरण चित्र पीसी मोहन के ट्विटर खाते से साभार)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad