#Praise4Para- अवनि लेखड़ा (Avani Lekhara) ने लिखा इतिहास, पैरालम्पिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Colours of Life

टोकियो पैरालम्पिक्स (Tokyo Paralympics) में अवनि लेखड़ा (Avani Lekhara) ने भारत को पहला गोल्ड मेडल दिला दिया है। इस जीत के साथ ही पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला बन गयी हैं। इससे पहले साल 2016 के रियो पैरालम्पिक खेलों में दीपा मलिक ने शॉट पुट में रजत पदक और अभी चल रहे टोकियो पैरालम्पिक खेलों में रविवार को भाविना पटेल ने रजत पदक जीता था।

लेकिन अगर गोल्ड मेडल के लिहाज से देखा जाये, तो पैरालम्पिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गयी हैं।

आज के दिन सोमवार को शानदार बनाते हुए अवनि ने शूटिंग में यह मेडल हासिल किया है। केवल 19 साल की इस शूटर ने महिलाओं के एसएच1 (SH1) श्रेणी में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में फाइनल में 249.6 प्वाइंट हासिल किया और गोल्ड जीत लिया।

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो में आयोजित पैरालम्पिक खेलों में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर अवनी लेखड़ा को बधाई दी है। प्रधान मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘अद्भुत प्रदर्शन @AvaniLekhara! कड़ी मेहनत से स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई, जिसकी आप सही हकदार हैं और जो आपके अत्‍यंत परिश्रमी स्वभाव एवं निशानेबाजी के प्रति जुनून की बदौलत ही संभव हो पाया है। यह सही मायनों में भारतीय खेलों के लिए एक विशिष्‍ट पल है। आपके भावी उत्‍कृष्‍ट प्रयासों के लिए शुभकामनाएँ।’’ (लेडीज न्यूज टीम, 30 अगस्त 2021)

(आवरण चित्र अवनि लेखड़ा के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *