ओलम्पिक खेलों में भारत की पहली महिला पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी (Karnam Malleswari) को दिल्ली सरकार ने दिल्ली खेल विश्वविद्यालय की पहली वाइस-चांसलर नियुक्त किया है। ‘द आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर कर्णम मल्लेश्वरी फिलहाल एफसीआई में चीफ जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।
याद रहे कि कर्णम मल्लेश्वरी ने साल 2000 में आयोजित सिडनी ओलम्पिक्स (Sydney Olympics) में भारोत्तोलन में कांस्य पदक हासिल किया था। उन्हें साल 1994 में अर्जुन पुरस्कार (Arjuna Award), साल 1999 में राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार (Rajiv Gandhi Khel Ratna Award) और साल 1999 में ही पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। (लेडीज न्यूज टीम, 24 जून 2021)
(आवरण चित्र कर्णम मल्लेश्वरी के इंस्टाग्राम खाते से साभार)
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%