कैसा रहा फोगाट सिस्टर्स (Phogat Sisters) का रक्षा बंधन, देखते हैं चित्रों की जुबानी

Colours of Life

जानी-मानी पहलवान गीता फोगाट ने भी देशवासियों को राखी की शुभकामना दी है। उन्होंने सोशल मीडिया माध्यम ट्विटर पर लिखा, ‘भाई-बहन के पवित्र रिश्तों की मजबूत डोर के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।’

गाजीपुर जिले के गौसपुर की राय सिस्टर्स (रिचीता राय और अर्चिता राय) ने अपने भाई विशाल राज राय को राखी बाँधी। देखिए।

ये हैं असावर (गाजीपुर) की विद्या राय और उनके भाई प्रशांत राय। चेहरे पर थोड़ी स्माइल लाइये भाई साहब।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पल्लवी रावल ने अपने भाई वैभव रावल के साथ मनायी रक्षा बंधन की खुशी।

हाटा (गाजीपुर) की लक्ष्मी मिश्रा ने अपने भाई हिमांशु मिश्रा के साथ कुछ इस तरह मनाया राखी का त्योहार। खुशी देख कर लग रहा है लक्ष्मी जी को काफी लक्ष्मी मिली है।

बिहार के बक्सर की अंजलि शर्मा के भाई भारतीय सेना में हैं। छुट्टी नहीं मिली, तो घर नहीं आ सके। अंजलि ने भतीजों के साथ मनायी राखी।

देश की जानी-मानी कवयित्री वर्षा रावल ने अपने भाई धर्मेंद्र जी को बाँधी राखी। वाह, बेहतरीन फोटो।

(लेडीज न्यूज टीम, 22 अगस्त 2021)

(फोगाट सिस्टर्स के सभी चित्र गीता फोगाट के ट्विटर खाते से साभार, अन्य सभी चित्र स्वयं इन बहनों से लिये गये हैं)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *