पहलवान दिव्या काकरान (Divya Kakran) ने सभी को रक्षा बंधन की शुभकामना दी है। साथ ही उन्होंने अपने दो भाइयों के साथ रक्षा बंधन की तस्वीर भी शेयर की है।

क्रिकेटर प्रीति बोस (Preeti Bose) सोशल मीडिया माध्यमों पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में जब मौका रक्षा बंधन जैसे बड़े त्योहार का हो, तब भला प्रीति कैसे अपनी भावनाएँ जाहिर नहीं करतीं। प्रीति ने सोशल मीडिया माध्यम कू (Koo) के जरिये शुभकामना देते हुए लिखा, बरसों पहले एक मजबूत धागा बँधा और जीवन भर का रिश्ता शुरू हो गया। रक्षा बंधन की शुभकामना।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद की बहनों- सुधा त्रिपाठी और वंदना त्रिपाठी ने अपने भाई विनय त्रिपाठी के साथ कुछ इस तरह राखी का त्योहार मनाया।


मुहम्मदाबाद के सौम्य उपाध्याय और समृद्धि उपाध्याय ने इस तरह मनाया राखी का त्योहार।

पिंकी प्रधान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अपने भाई शैलेश कुमार राय के पास पहुँचीं, ताकि उनके साथ रक्षा बंधन का त्योहार मना सकें।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ये हैं साक्षी दुबे अपने भाइयों ऋषभ और रुद्राक्ष के साथ।

वाराणसी के आर्यन और आर्या को देखिए, कैसे मनी इनकी राखी।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की प्राची दुबे ने अपने भाई को राखी बाँधी और फिर ये फोटो भेजी।

पश्चिम बंगाल के हुगली में प्रीति सिंह ने अपने भाई रविशंकर सिंह के साथ इस तरह राखी मनायी।

वाराणसी में रहने वाली श्वेता श्रीवास्तव काफी मेहनती हैं। उन्होंने घर में राखियाँ बनायीं और उनकी बेहतरीन राखियाँ देख कर भाइयों ने तो सराहा ही, पड़ोसी और रिश्तेदार भी प्रशंसा किये बिना नहीं रह सके। आप भी देखिए उनकी बनाई राखियाँ।

नवाबों के शहर लखनऊ में मांडवी प्रधान ने अपने भाई आशुतोष प्रधान के साथ मनाया रक्षा बंधन।

महरूपुर (गाजीपुर) की संगीता उपाध्याय ने भाई देवेश कुमार दुबे को बाँधी राखी।

(लेडीज न्यूज टीम, 22 अगस्त 2021)
(दिव्या काकरान के सभी चित्र उनके ट्विटर खाते से साभार, प्रीति बोस का चित्र उनके कू खाते से साभार, अन्य सभी चित्र स्वयं इन बहनों से लिये गये हैं)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad