#Cheer4India – उद्घाटन समारोह में ध्वजवाहक बने एमसी मेरी कॉम (MC Mary Kom) और मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh)

Colours of Life

टोकियो ओलम्पिक्स (Tokyo Olympics) का आज शुक्रवार 23 जुलाई को विधिवत उद्घाटन हो गया। यह 32वाँ ओलम्पिक खेल है और कायदन इसे साल 2020 में होना था। लेकिन कोरोना के कारण यह एक साल देरी से खेला जा रहा है, लेकिन इसे टोकियो ओलम्पिक्स 2020 ही कहा जा रहा है। उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक बने दिग्गज बॉक्सर एमसी मेरी कॉम (MC Mary Kom) और हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh)।

हालाँकि भारत की ओर से सवा सौ से अधिक खिलाड़ी इस ओलम्पिक खेल में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन उद्घाटन समारोह में केवल 19 खिलाड़ियों ने ही हिस्सा लिया। कोरोना संक्रमण के कारण और कुछ खिलाड़ियों का कल मुकाबला होने के कारण ऐसा किया गया।

साल 2024 के ओलम्पिक खेल पेरिस (Paris) में, जबकि 2028 के ओलम्पिक खेल लॉस एंजेल्स (Los Angeles) में खेले जायेंगे। साल 2032 के ओलम्पिक खेल ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन (Brisbane) में आयोजित होंगे। (लेडीज न्यूज टीम, 23 जुलाई 2021)

(आवरण चित्र MyGovIndia के ट्विटर खाते से और दूसरा चित्र एमसी मेरी कॉम के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *