बीस किलोमीटर पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी और भावना जाट रह गयीं पीछे

Colours of Life

टोकियो में चल रहे ओलम्पिक खेलों में शुक्रवार को महिलाओं की 20 किलोमीटर पैदल चाल (Race Walking) के मुकाबले में भारत की प्रियंका गोस्वामी (Priyanka Goswami) और भावना जाट (Bhawna Jat) काफी पिछड़ गयीं। जहाँ इस मुकाबले में प्रियंका 17वें स्थान पर रहीं, वहीं भावना को 32वें स्थान से संतोष करना पड़ा। जहाँ प्रियंका ने इस दूरी को एक घंटा 32 मिनट 36 सेकेंड में पूरा किया, वहीं भावना को इसे पूरा करने में एक घंटा 37 मिनट और 38 सेकेंड का समय लगा।

10 मार्च 1996 को जन्मी प्रियंका गोस्वामी ने इस साल फरवरी में आयोजित नेशनल रेस वॉकिंग चैम्पियनशिप में 1 घंटा 28 मिनट 45 सेकेंड का समय निकाल कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली प्रियंका पहले जिमिनास्टिक्स में हिस्सा लेती थीं और लखनऊ में रह कर इसकी ट्रेनिंग भी करती थीं। लेकिन इसमें उन्हें आनंद नहीं आया और उन्होंने यह खेल छोड़ दिया। कुछ अंतराल के बाद उन्होंने अपने गृहनगर मेरठ में दौड़ में हिस्सा लेना शुरू किया और वहीं से उनमें पैदल चाल के प्रति रुचि पैदा हुई।

एक मार्च 1996 को राजस्थान के काबरा में जन्मी भावना जाट का सर्वश्रेष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन 1 घंटा 29 मिनट 54 सेकेंड है, जिसे वह इन ओलम्पिक खेलों में जरूर सुधारना चाहती थीं, ताकि पदक के करीब पहुँच सकें। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। (लेडीज न्यूज टीम, 06 अगस्त 2021)

(आवरण चित्र प्रियंका गोस्वामी के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *