#Cheer4India – चीनी खिलाड़ी को हरा कर जीता कांस्य पदक, दो ओलम्पिक खेलों में पदक लाने वाली पहली भारतीय महिला बनींं पीवी सिंधु

Colours of Life

आखिरकार भारत को टोकियो ओलम्पिक खेलों का दूसरा पदक मिल गया है। भारतीय शटलर पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने बैडमिंटन महिला एकल स्पर्द्धा में कांस्य पदक के मुकाबले में चीन की हे बिंगजिआओ (He Bingjiao) को 21-13, 21-15 से हरा दिया है।

इस जीत के साथ सिंधु को कांस्य पदक (Bronze Medal) मिल गया है। इस तरह लगातार दो ओलम्पिक खेलों में पदक हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गयी हैं। याद रहे कि साल 2016 के रियो ओलम्पिक खेलों में पीवी सिंधु को रजत पदक (Silver Medal) मिला था। भारतीय पुरुषों की बात करें तो यह कारनामा सुशील कुमार ने किया था।

शनिवार को खेले गये सेमीफाइनल में चाइनीज ताइपे की शटलर ताइ जू यिंग (Tai Tzu-Ying) ने सिंधु को 21-18, 21-12 से हरा कर फाइनल की दौड़ से बाहर कर दिया था।

इससे पहले शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में सिंधु का मुकाबला जापान की ए यामगुची (A Yamaguchi) से हुआ। सिंधु ने यामागुची को सीधे सेटों में 21-13, 22-20 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।

प्री-क्वार्टरफाइनल में गुरुवार को सिंधु ने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट (Mia Blichfeldt) को 21-15, 21-13 से हरा कर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी।

इससे पहले ग्रुप स्टेज के दो मैचों में सिंधु ने जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था। बुधवार को सिंधु ने हांगकांग की चुंग गेन यी इन (Cheung Ngan Yi In) को 21-9, 21-16 से हरा दिया था। यह मैच लगभग 35 मिनटों तक चला था।

पहले मुकाबले में सिंधु की भिड़ंत इजराइल की सेनिया पोलिकार्पोवा (Ksenia Polikarpova) के साथ हुई, जिन्हें सिंधु ने 21-7, 21-10 से हरा दिया था। इस मैच को खत्म करने में सिंधु ने केवल 28 मिनट लिये थे। (लेडीज न्यूज टीम, 01 अगस्त 2021)

(आवरण चित्र पीवी सिंधु के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *