नरेंद्र मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद में सात महिलाओं को दी जगह, जानिए उनके बारे में

Colours of Life

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार करते हुए कुल 43 लोगों को उसमें जगह दी। इनमें से 36 नये चेहरे हैं, जबकि सात लोग पहले से ही उनके मंत्रिपरिषद में शामिल थे और उनको प्रमोशन दिया गया है। इस विस्तार के जरिये जिन सात महिलाओं को देश की केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया है, वे हैं- भारती प्रवीण पवार, दर्शना विक्रम जारदोश, सुश्री प्रतिमा भौमिक, अन्नपूर्णा देवी, शोभा करांदलजे, मीनाक्षी लेखी और अनुप्रिया पटेल। हालाँकि यहाँ गौर करने वाली बात यह भी है कि किसी भी महिला को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ नहीं दिलायी गयी है।

• भारती प्रवीण पवार महाराष्ट्र के डिंडौरी से लोक सभा सांसद हैं और पेशे से डॉक्टर हैं।
• दर्शना विक्रम जारदोश गुजरात के सूरत से लोक सभा सांसद हैं।
• सुश्री प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा पश्चिम से लोक सभा सांसद हैं।
• अन्नपूर्णा देवी झारखंड के कोडरमा से लोक सभा सांसद हैं और झारखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुकी हैं।
• शोभा करांदलजे कर्नाटक के उडुपी से सांसद हैं और कर्नाटक सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।
• मीनाक्षी लेखी नयी दिल्ली से लोक सभा सांसद हैं और सुप्रीम कोर्ट में वकालत करती हैं।
• अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल को भी नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया है। वह लोक सभा में उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इनके अलावा, निर्मला सीतारमन, स्मृति ईरानी, साध्वी निरंजन ज्योति और रेणुका सिंह पहले से ही नरेंद्र मोदी की मंत्रिपरिषद में हैं। इस तरह अब मोदी मंत्रिपरिषद में महिला मंत्रियों की संख्या 11 हो गयी है। (लेडीज न्यूज टीम, 07 जुलाई 2021)

(आवरण चित्र निर्मला सीतारमन के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *