टूट गया हिमा दास (Hima Das) का सपना, लेकिन मजबूती के साथ वापसी का किया वादा

Colours of Life

धींग एक्सप्रेस (Dhing Express) के नाम से मशहूर धाविका हिमा दास (Hima Das) निराश हैं। उन्होंने छह जुलाई की शाम को ट्विटर (Twitter) के जरिये अपनी यह निराशा जाहिर की है। वह टोकियो ओलम्पिक्स (Tokyo Olympics) के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी हैं। इस बात का उल्लेख करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, जब मैं अपने नये इवेंट 100 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ में क्वालिफिकेशन के काफी करीब थी, ऐसे समय पर चोट लग जाने के कारण मैं अपना पहला ओलम्पिक नहीं खेल पाऊँगी। मैं अपने कोचों, सपोर्ट स्टाफ और टीम के साथियों का शुक्रिया अदा करना चाहूँगी कि उन्होंने मेरे लिए लगातार अपना सपोर्ट बनाये रखा है। लेकिन मैं मजूबती के साथ वापसी करूँगी। अब मैं राष्ट्रमंडल खेल 2022, एशियाई खेल 2022 और विश्व चैंपियनशिप 2022 में अच्छा करने की ओर ध्यान दे रही हूँ।

नौ जनवरी 2000 को असम के धींग कस्बे के पास कंधुलिमारी गाँव में पैदा हुई हिमा दास ने साल 2018 के जकार्ता एशियाई खेलों में 400 मीटर दौड़ 50.79 सेकेंड में पूरी की थी, जो इस समय तक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है। हालाँकि इस दौड़ में उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था।

वह एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीत चुकी हैं, जबकि विश्व अंडर 20 चैम्पियनशिप में 400 मीटर दौड़ में एक स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं।

पाँच भाई-बहनों में सबसे छोटी हिमा के माता-पिता खेती करते हैं। (लेडीज न्यूज टीम, 07 जुलाई 2021)

(आवरण चित्र हिमा दास के ट्विटर खाते से साभार)

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *