टोकियो ओलम्पिक्स में भारत की महिला मुक्केबाज पूजा रानी (Pooja Rani) क्वार्टरफाइनल मुकाबले में हार गयी हैं। इस मुकाबले में चाइनीज खिलाड़ी ली क्युवान (Li Qian) से पूजा रानी 5-0 से हार गयीं। इस तरह मुक्केबाजी से एक और पदक की आशाा खत्म हो गयी। इससे पहले दिग्गज मुक्केबाज एमसी मेरी कॉम (MC Mary Kom) और सिमरनजीत कौर (Simranjit Kaur) को भी हार का मुँह देखना पड़ा था। हालाँकि असम की धाकड़ मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन (Lovlina Borgohain) को पदक मिलना तय है, क्योंकि वह सेमीफाइनल में पहुँच चुकी हैं। देखना यह बाकी है कि उन्हें कौन सा पदक मिलता है।
पचहत्तर किलोग्राम (75 Kg) वर्ग में खेलते हुए पूजा ने बुधवार को अल्जीरिया की इचराक चाइब को 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से हरा कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था।
हरियाणा के भिवानी की इस 30 वर्षीया मुक्केबाज ने साल 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों (Incheon Asian Games) में कांस्य पदक हासिल किया था। इसके अलावा एशियन चैंपियनशिप में पूजा ने दो स्वर्ण पदक, एक रजत पदक और एक कांस्य पदक जीते हैं। (लेडीज न्यूज टीम, 31 जुलाई 2021)
(आवरण चित्र पूजा रानी के ट्विटर खाते से साभार)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad