लड़कियों की लंबी उम्र के लिए व्रत क्यों नहीं

मैं करवा चौथ व्रत के अगले दिन अपनी बेटी के साथ अस्सी घाट घूमने गयी। वहाँ हमने बहुत सारा समय बिताया। वहीं हमारी मुलाकात मिस्टर पीटर से हुई जो हमारे साथ चित्र में दिख रहे हैं। मिस्टर पीटर अमेरिका के निवासी हैं। अचानक ही हमारे सामने आ गये और भारतीय परंपरा अनुसार हाथ जोड़कर हमें […]

Continue Reading

विद्या भंडारी के दो मुक्तक

मुक्तक- एक रूठती धरा को मनाने को, आओ कुछ मनुहार करें, धरती को फूलों से भर दें,आओ पश्चाताप करें। धरती पर है सब कुछ सुंदर, सुंदरता का मोल करें, मानवता को जागृत करके, अपनी धरा गुलजार करें । मुक्तक- दो त्राहि-त्राहि की इस धरती को, नये सूर्य की किरण मिले, नैतिकता की फसलें बोएं, साहस […]

Continue Reading

मधु सक्सेना की कविता- अपने-अपने स्थान

दुख क्या है? अपमान क्या है? दर्द क्या है? कुछ शब्द.. जिन्हें रख दिया था नुकीला बना कर आँच में तपा कर.. खूब गर्म कुछ चुभा, कुछ निशान बने जलने के टीस.. सिसकारी बन उभरी.. बस अब ये करना बटोर लेना सारे शब्द एक थैली में रख मिला देना अच्छी तरह खेलना उनसे हाऊजी की […]

Continue Reading

ज्योति नारायण की रचना- फेंका कंकर ताल में

फेंका कंकर ताल में, टूटा जल का मौन। लगी पूछने हर लहर, तट पर आया कौन। अंतस में शतदल खिले, गाये मन ने गीत। सौरभ बिखरा प्रेम का, मिला मुझे मनमीत। फिर से हैं बेचैन ये, कज्जल पूरित नैन। दिन का नहीं सुकून है, नहीं रात का चैन। बरसीं बूँदे प्रेम की, भीग रहा हर […]

Continue Reading

वर्षा रावल की कविता- अंधी मछली

कौतूहल से देखते हैं आने जाने वाले मोहित होते, सौंदर्य से चमकती काया आकर्षण में बाँध लेती अनायास …. अँधेरे ने अँधेरे में रखा उसे कि आँखों में गज़ब का सम्मोहन होता है… कि देखना उसका अधिकार है कि नहीं वो गांधारी जो बाँध ले आँखों में पट्टियाँ …. क्योंकि ये खूबसूरत चमकीली देह की […]

Continue Reading

आकाश की नीलिमा में चाँद मधुकलश लिए

आकाश की नीलिमा में, पूनो का चाँद मधुकलश लिए, शुभ्र चंद्रकिरणों की, हो रही वर्षा, देखो अभिमंत्रित प्रज्ञा सी , ज्योत जली, भुवनमोहिनी की आभा लिये, ताल मे सरोज खिली, सुरेश इन्द्र के प्रांगण में, प्रार्थना लिये, देवों की कामना फली, वृन्दावन की रजनी में, रेणूतट पर सौन्दर्य मल्लिका, राधा के मीनाक्षी नयन, चपल हो […]

Continue Reading

विद्या भंडारी की रचना- समय

वक्त के समंदर में आये कई सिकन्दर और कई डूब गये कोई बचा नहीं पाया। समय के बेलगाम घोड़े को कोई जंजीर से बाँध नहीं पाया। वक्त की आँधियाँ कितना कुछ लील गयीं कोई रोक नहीं पाया। शहंशाह हो या वैज्ञानिक समय के बदलाव के आगे ठहर न पाया। वक्त की पुकार ब्रह्मांड की पुकार […]

Continue Reading

ये मैंने किसको सज़ा दे दी

आज सुबह-सुबह एक चिड़िया (पंडुक) मेरी बालकनी में आयी, जिसके बारे में आप सभी जानते होगें। उसकी वाणी ने जैसे मन में करुण रस का संचार कर दिया। इस चिड़िया के कूकने के विषय में एक किस्सा प्रचलित है। मेरे हम-उम्र लगभग हर किसी ने अपने बचपन में अपनी दादी-नानी से ये किस्सा जरूर सुना […]

Continue Reading

नवरात्रि पर माता की स्तुति

नव नव दुर्गा हे नव नव रूपा नव नव हे शत शांत स्वरूपा शैलपुत्री हे हिम हिमानी महामाया हे माँ महारूपा जगदम्बिका हे माँ अम्बालिका शक्तिपुंंज माँ हे शतरूपा त्रिपुर सुन्दरी माँ विंध्यवासिनी सविता सुचिता हे माँ सविरूपा माँ भवानी हे शिव-शिवाणी ब्रह्माणी लक्ष्मी श्री रूपा अखिल निरंजनी शारदे माँ हे ज्ञानेश्वरी संज्ञान स्वरूपा हे […]

Continue Reading

आज औरत

खिज़ा की रुत में पलाश बनकर खिला भी करती है आज औरत। लगा के पहरे बला के ऊपर दुआ भी करती है आज औरत।। चले जो वश तो बचा के रख ले वो अपनी साँसें किसी की खातिर। यूँ ज़र्द पत्तों को अश्क देकर हरा भी करती है आज औरत।। न कोई जादू तिलिस्म कोई […]

Continue Reading