केंद्र सरकार अब तक राज्यों को उपलब्ध करा चुकी है 116.5 करोड़ से अधिक कोविड रोधी टीके

Body and Health

केंद्र सरकार अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 116.50 करोड़ से अधिक (1,16,50,39,765) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध करा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज सुबह जारी अपनी ताजा बुलेटिन में कहा है कि अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 15.54 करोड़ से अधिक (15,54,54,451)अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

केंद्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 107.70 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। अभी तक कुल 61.30 करोड़ जाँचें की जा चुकी हैं। (लेडीज न्यूज टीम, 05 नवंबर 2021)

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *