
नमस्कार। नवरात्रि के शुभ अवसर पर हम आपको ऐसे व्यंजनों के बारे में बता रहे हैं, जो व्रत के दौरान खाये जा सकते हैं। व्रत के मौके पर आज आइए हम बनाते हैं साबूदाना भेल।
सामग्री
सौ ग्राम साबूदाना, 50 ग्राम मूँगफली, एक उबला आलू, चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच नीबू का रस, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी धनिया पत्ती, 8-10 नग काजू।
विधि
साबूदाना भेल बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को तीन-चार घंटे भिगोकर रख दें। फिर धीमी आँच पर पैन रखे। आलू के टुकड़े करके ब्राउन होने तक फ्राई करें और निकाल लें। फिर उसमें मूँगफली और काजू को फ्राई करके निकाल लें। फिर उसमें साबूदाने को डालें। सॉफ्ट होने तक फ्राई करें। अब उसमें आलू, मूँगफली, काजू, लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक डालकर एक मिनट तक पकाएँ। फिर गैस बंद कर दें और नीबू का रस डाल कर धनिया पत्ती से गार्निश करें। तैयार है आपका साबूदाना भेल। इसे इस व्रत के लिए जरूर बनाइए।
शिप्रा तिवारी
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad