विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने करायी सर्जरी, फिर उठ खड़े होने का किया वादा

Colours of Life

देश की जानी-मानी पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) ने कोहनी की सर्जरी करायी है। विनेश ने खुद इसकी जानकारी ट्विटर के माध्यम से साझा की है। विनेश ने ट्विटर पर लिखा, कोहनी की सर्जरी हो गयी है। चाहे कितनी बार में गिर जाऊँ, हर बार मेैं उठ खड़ी होऊँगी।

पिछले कुछ समय से विनेश खराब खबरों के लिए चर्चा में रही हैं। अगस्त के दूसरे हफ्ते में भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India) ने विनेश को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया था। खबरों के मुताबिक संघ ने टोकियो ओलम्पिक्स (Tokyo Olympics) के दौरान अनुशासनहीनता के लिए ऐसा किया। हालाँकि अगस्त के आखिरी हफ्ते में संघ ने विनेश को माफ करते हुए विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के ट्रायल के लिए आमंत्रित किया था।

ट्रायल के दौरान विनेश ने पहले बाउट में अंजू को 10-5 से हरा दिया, लेकिन उसके बाद दूसरे बाउट के लिए नहीं उतरीं और विपक्षी को वॉकओवर दे दिया था।

इससे पहले टोकियो ओलम्पिक्स में 53 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टरफाइनल में विनेश फोगाट को बेलारूस की वनीसा कलादजिन्सक्या के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालाँकि इससे पहले विनेश ने पहले राउंड में सोफियो मैटसन को 7-1 से आसानी से हरा दिया था। (लेडीज न्यूज टीम, 08 सितंबर 2021)

(आवरण चित्र विनेश फोगाट के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *