#Praise4Para- महज 19 साल की उम्र में अवनि लेखड़ा ने लिखा नया इतिहास, किसी एक पैरालम्पिक खेल में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

Colours of Life

टोकियो पैरालम्पिक्स (Tokyo Paralympics) में अवनि लेखड़ा (Avani Lekhara) ने नया इतिहास रच दिया है। 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन एसएच1 इवेंट में अवनि ने आज कांस्य पदक हासिल किया है। अवनि के इन खेलों में अब तक दो पदक हो गये हैं- एक गोल्ड मेडल और एक ब्रांज मेडल।

इस तरह महज 19 साल की आयु में अवनि लेखड़ा किसी भी ओलम्पिक खेल या पैरालम्पिक खेल में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं। ऐसा कारनामा आज तक कोई भी भारतीय महिला खिलाड़ी कभी नहीं कर सकी थी।

बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु (PV Sindhu) ने ओलम्पिक खेलों में दो पदक जरूर जीते हैं, लेकिन इनमें से एक रियो ओलम्पिक में आया और दूसरा टोकियो ओलम्पिक में।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टोक्यो पैरालम्पिक्स में निशानेबाजी में कांस्य पदक जीतने पर अवनि लेखड़ा को बधाई दी है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा है, “टोक्यो #Paralympics में गौरव का एक और पल। @AvaniLekhara के जबरदस्त प्रदर्शन से प्रफुल्लित। देश के लिये कांस्य पदक जीतने पर बधाई। उनके भावी प्रयासों के लिये शुभकामनायें। #Praise4Para”

बीते सोमवार को अवनि ने भारत को इन खेलों का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था। इस जीत के साथ ही पैरालम्पिक खेलों में पदक जीतने वाली वह तीसरी भारतीय महिला बन गयी थीं। इससे पहले साल 2016 के रियो पैरालम्पिक खेलों में दीपा मलिक ने शॉट पुट में रजत पदक और अभी चल रहे टोकियो पैरालम्पिक खेलों में रविवार को भाविना पटेल ने रजत पदक जीता था।

लेकिन अगर गोल्ड मेडल के लिहाज से देखा जाये, तो पैरालम्पिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बन गयी थीं।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में रहने वाली इस शूटर ने महिलाओं के एसएच1 (SH1) श्रेणी में 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में फाइनल में 249.6 प्वाइंट हासिल किया और गोल्ड पर विजय पा लिया था।

(लेडीज न्यूज टीम, 03 सितंबर 2021)

(आवरण चित्र अवनि लेखड़ा के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *