टोकियो पैरालम्पिक्स (Tokyo Paralympics) में भाविना पटेल (Bhavina Patel) पैरा टेबल टेनिस महिला एकल व्हीलचेयर वर्ग 4 श्रेणी में सेमीफाइनल में पहुँच गयी हैं। क्वार्टरफाइनल में सर्बिया की बोरिस्लावा रैंकोविक (Borislava Rankovic) को 11-5, 11-6, 11-7 से हरा कर भाविना सेमीफाइनल में पहुँची हैं।
इससे पहले राउंड 16 के मैच में भाविना ने ब्राजील की जॉयस डे ओलिविरा को हरा कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया था।
भाविना ने अहमदाबाद स्थित ब्लाइंड पीपुल्स एसोसिएशन में प्रशिक्षक ललन दोषी की देख-रेख में प्रशिक्षण लिया है। भाविना इस समय अपने वर्ग में दुनिया में 8वें स्थान पर हैं। वह सरदार पटेल पुरस्कार और एकलव्य पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं और एशियाई खेलों में पदक विजेता रही हैं। (लेडीज न्यूज टीम, 27 अगस्त 2021)
(भाविना पटेल का चित्र https://pib.gov.in/ से साभार)
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad