गुलाबी गेंद से पहली बार टेस्ट मैच खेलेगी भारतीय महिला टीम, ये रहा पूरा कार्यक्रम

Colours of Life

भारतीय महिला क्रिकेट टीम इन दिनों बैंगलुरु में ट्रेनिंग कैम्प में हिस्सा ले रही है। इस कैम्प के बाद यह टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी, जहाँ इस टीम को एक डे-नाइट टेस्ट मैच, तीन एकदिवसीय मैच और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। ये मैच 19 सितंबर से 11 अक्टूबर तक खेले जाने हैं।

भारतीय महिलाओं को पर्थ में पिंक बॉल से डे-नाइट टेस्ट मैच खेलना है। याद करिए इंग्लैंड के हालिया दौरे पर भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक टेस्ट मैच खेला था, जो ड्रॉ रहा था। जहाँ तक ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मैच का सवाल है, 15 साल पहले भारतीय महिलाओं ने इस टीम के साथ टेस्ट मैच खेला था।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है-

पहला एकदिवसीय मैच- 19 सितंबर

दूसरा एकदिवसीय मैच- 22 सितंबर

तीसरा एकदिवसीय मैच- 24 सितंबर

एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच- 30 सितंबर- 03 अक्टूबर

पहला टी-20 मैच- 07 अक्टूबर

दूसरा टी-20 मैच- 09 अक्टूबर

तीसरा टी-20 मैच- 11 अक्टूबर

(लेडीज न्यूज टीम, 16 अगस्त 2021)

(आवरण चित्र मिताली राज के फेसबुक पेज से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *