मूल्यांकन

Mind and Soul

सतह में रहकर
समुद्र की गहराई
नापना उतना ही
मुश्किल होता है

जितना कि
आकाश की
परिधि नापना

पर फिर भी हम
कर दे देते हैं
मूल्यांकन
अपने चश्मे से
देखकर

दे देते हैं
परिणाम
पूरा भरोसा
दिलाकर

सागर की गहराई को
डरावनी शक्ल में,
या
आकाश को
भयानक रूप में

भले ही फर्क नहीं पड़ेगा
तलहटी को
न ही आकाश को
मूल्यांकन से

पर फर्क पड़ेगा
उन्हें जो सतह पर
ही चहलकदमी
कर रहे हैं

क्योंकि वे भी वही
देख पाएंगे
जहाँ तक दृष्टि है

लेकिन,
अनबूझा रह जाएगा
विशाल आकाश
विस्तृत गहराई

सही मूल्यांकन के
अभाव में।

वर्षा रावल

रायपुर (छतीसगढ़)

(यह इनकी मौलिक रचना है)

 

 

(आवरण चित्र- वैष्णवी तिवारी)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *