इंग्लैंड में चल रहे द हंड्रेड टूर्नामेंट के दूसरे मैच में लंदन स्पिरिट (London Spirit) ने बर्मिंघम फोनिक्स को तीन विकेट से हरा दिया। बर्मिंघम फोनिक्स ने पहले बैटिंग करते हुए 100 गेंदों मे छह विकेट पर 128 रन बनाये। इव जोन्स ने 47, एमी जोन्स ने 33 और शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने 13 रनों का योगदान किया। जवाब में लंदन स्पिरिट ने सात विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। लंदन स्पिरिट की ओर से नाओमी डटानी ने 34 रन और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने 28 रन बनाये। दीप्ति ने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट भी हासिल किया। (लेडीज न्यूज टीम, 24 जुलाई 2021)
(आवरण चित्र दीप्ति शर्मा के ट्विटर खाते से साभार)
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%