
दोस्तों, आज हम आपको बतायेंगे झटपट खट्टी-मीठी चटनी बनाने का तरीका।
सामग्री- एक चम्मच आमचूर पाउडर, तीन चम्मच गुड़ या चीनी, आधा चम्मच भुना हुआ जीरा, एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच नमक और एक चौथाई चम्मच गरम मसाला।
बनाने की विधि- एक कड़ाही में ऊपर लिखी सारी सामग्री डाल कर और पानी डाल कर गैस पर चढ़ा दीजिए और कलछे से चलाते रहिए। जब थोड़ा गाढ़ा हो जाये, तो उतार कर कढ़ाई ठंडा होने के लिए रख दें, तैयार है आपकी खट्टी-मीठी चटनी, इसे आप किसी भी खाने के साथ सर्व कर सकते हैं।
शिप्रा तिवारी
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%