टाइम्स समूह (Times Group) की चेयरपर्सन इन्दु जैन (Indu Jain) का कोरोना संक्रमण से संबंधित आयी जटिलताओं के कारण गुरुवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 84 वर्ष की थीं। साल 2016 में उन्हें पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) से सम्मानित किया गया था, जो देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। साल 1999 में उन्होंने टाइम्स समूह के चेयरपर्सन का पद सँभाला था। साल 1999 से ही वह भारतीय ज्ञानपीठ ट्रस्ट की चेयरपर्सन के पद को सुशोभित कर रही थीं। विभिन्न भारतीय भाषाओं में रचे जाने वाले साहित्य को बढ़ावा देने के लिए काम करने वाले इस ट्रस्ट की स्थापना उनके श्वसुर शांति प्रसाद जैन ने साल 1944 में की थी।
इन्दु जैन का जन्म 8 सितंबर 1936 को फैजाबाद में हुआ था। उनके पति अशोक कुमार जैन का साल 1999 में देहान्त हो गया था। (लेडीज न्यूज टीम, 15 मई 2021)
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%