कोरोना के खिलाफ जंग- भारत में टीकाकरण 100 करोड़ के पार

Body and Health

एक ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करते हुए देश में कोविड-19 टीकाकरण की खुराक का 100 करोड़ का महत्वपूर्ण आँकड़ा पार कर लिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ट्वीट में देशवासियों को बधाई दी और इस शानदार उपलब्धि को प्राप्त करने की दिशा में काम करने के लिए देश के वैज्ञानिक समुदाय और स्वास्थ्य पेशेवरों का आभार व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

“भारत ने इतिहास रचा।

हम 130 करोड़ भारतीयों के विज्ञान, उद्यम और उनकी सामूहिक भावना की विजय देख रहे हैं।

100 करोड़ टीकाकरण को पार करने पर भारत को बधाई। हमारे डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार। #VaccineCentury”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्विटर पर लिखा, 100 करोड़ टीकाकरण का आँकड़ा पार करने में आशा बहनों ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। धार जिले की आशा बहनों ने हाथ से हाथ मिला कर 100 करोड़ की आकृति निर्माण की और सभी डॉक्टर और कोरोना वारियर्स का धन्यवाद किया।

(लेडीज न्यूज टीम, 21 अक्टूबर 2021)

(आवरण चित्र केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

1 thought on “कोरोना के खिलाफ जंग- भारत में टीकाकरण 100 करोड़ के पार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *