आइए बनाते हैं पपीते की खीर

Body and Health

आज हम बनायेंगे पपीते की खीर जिसकी सामग्री और विधि इस प्रकार है।

सामग्री

छोटे-छोटे दो तीन कच्चे पपीते, एक लीटर दूध, चीनी स्वाद अनुसार, इलायची पाउडर, बारीक कटे हुए सूखे मेवे तथा मखाना।

विधि

पपीते को छील कर उसे अच्छी तरह से धुल लें। धुलने के बाद उसे कद्दूकस की सहायता से कस लें। कसने के बाद पपीते को उबाल लें तथा उबलने के बाद उसे ठंडा होने के लिए रख दें। अब दूध को बड़े बर्तन में छानकर मध्यम आँच पर पकाएँ। जब दूध गाढ़ा होने लगे तब ठंडा किए हुए पपीते को अच्छी तरह से निचोड़ कर दूध में डाल दें। फिर उसमें अपने स्वाद के अनुसार चीनी डालकर मिलाते हुए चलाएँ। अब आँच को धीमा कर के उसमें बारीक कटा हुआ सूखा मेवा व मखाना व इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ तथा आँच से उतार लें। तैयार है स्वाद और सेहत से भरी हुई खीर।

शिप्रा तिवारी

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *