मध्य प्रदेश ने महिला हॉकी टीम को किया सम्मानित, सभी खिलाड़ियों को दिये 31-31 लाख रुपये

Colours of Life

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय महिला हॉकी टीम को सम्मानित किया। उन्होंने टोकियो ओलम्पिक 2020 में महिला हॉकी टीम के शानदार खेल की काफी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत में खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश की ओर से भी इस क्षेत्र में कोई भी जरूरत पड़ेगी, तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 31-31 लाख रुपये का चेक दिया गया।

टोकियो ओलम्पिक्स (Tokyo Olympics) में छह अगस्त को कांस्य पदक के लिए खेले गये मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 4-3 से हरा दिया था। भले ही टोकियो ओलम्पिक्स में भारतीय महिलाओं को कोई पदक नहीं मिला, लेकिन पहली बार ओलम्पिक के सेमीफाइनल में पहुँचना भी छोटी उपलब्धि नहीं मानी जायेगी।

इससे पहले चार अगस्त को खेले गये सेमीफाइनल में अर्जेन्टीना ने भारत को 2-1 से हरा दिया था। ऐसे में भारत को कांस्य पदक के लिए मैच में ग्रेट ब्रिटेन का सामना करना पड़ा। दो अगस्त को खेले गये क्वार्टरफाइनल मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 1-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। इस जीत के साथ ओलम्पिक खेलों के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुँची थी। (लेडीज न्यूज टीम, 29 सितंबर 2021)

(आवरण चित्र शिवराज सिंह चौहान के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *