ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु (PV Sindhu) को राष्ट्रीय इस्पात निगम ने किया सम्मानित

Colours of Life
ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता और ब्रांड एंबेसडर पीवी सिंधु (PV Sindhu) को टोक्यो ओलम्पिक में मिली सफलता के लिए वाईजैग में इस्पात मंत्रालय के राष्ट्रीय इस्पात निगम (RILL) ने सम्मानित किया। इस अवसर पर आरआईएनएल के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) डीके मोहंती ने कहा कि पीवी सिंधु देश और वाईजैग स्टील के लिए गौरव की स्रोत हैं। एक के बाद दूसरे ओलम्पिक में मिली लगातार जीत से उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

साथ ही पीवी सिंधु ने “आरआईएनएल-वाईजैग स्टील की ब्रांड एंबेसडर” के रूप में उन पर भरोसा बनाये रखने के लिए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। पीवी सिंधु ने खेलों को मजबूत करने में आरआईएनएल के समर्थन की सराहना की और शुरू किये गये विभिन्न खेल कार्यक्रमों के लिए आरआईएनएल की प्रशंसा की। (लेडीज न्यूज टीम, 31 अगस्त 2021)

(आवरण चित्र https://pib.gov.in/ से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *