उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कल्याण सिंह के निधन पर जताया दुख

Colours of Life

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

केंद्रीय राज्य मंत्री और अपना दल- एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने ट्विटर के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पिछड़ों के लिए आजीवन आवाज़ उठाने वाले हम सबके मार्गदर्शक व प्रेरणास्रोत आदरणीय कल्याण सिंह ‘बाबूजी’ जी के निधन पर उन्हें अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ट्विटर पर दुःख प्रकट करते हुए लिखा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह जी के दु:खद निधन की सूचना से अत्यंत व्यथित हूँ। देश और प्रदेश ने सार्वजनिक जीवन में एक सच्चा और ईमानदार राजनेता खोया है। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति एवं मोक्ष प्रदान करें, ऐसी विनम्र प्रार्थना।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कू पर लिखा, राम भक्त, उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम श्रद्धेय ‘बाबूजी’ कल्याण सिंह जी का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति है। दृढ़ निश्चयी व असाधारण प्रशासक के रूप में उन्होंने भारतीय राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें। ॐ शांति।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार की रात लगभग सवा नौ बजे लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया। वह 89 साल के थे। वह चार जुलाई से ही अस्पताल में भर्ती थे।

पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को किया जायेगा। 23 अगस्त को उत्तर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गयी है। (लेडीज न्यूज टीम, 22 अगस्त 2021)

(आवरण चित्र अनुप्रिया पटेल के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *