#Cheer4India – महिला एकल टेबल टेनिस के अगले दौर में पहुँचीं मनिका बत्रा (Manika Batra) और सुतीर्था मुखर्जी (Sutirtha Mukherjee)

Colours of Life

टेबल टेनिस की दिग्गज खिलाड़ी मनिका बत्रा (Manika Batra) ने टोकियो ओलम्पिक्स (Tokyo Olympics) में महिला एकल स्पर्द्धा के पहले मैच में आज जीत हासिल कर ली। पहले मैच में मनिका की भिड़ंत ग्रेट ब्रिटेन की टिन-टिन हो (Tin-Tin Ho) के साथ हुई, जिन्हें मनिका ने 11-7, 11-6, 12-10, 11-9 से हरा दिया।

इस जीत के साथ मनिका इस स्पर्द्धा के अगले दौर में पहुँच गयी हैं, जहाँ रविवार को उनका मुकाबला यूक्रेन की मार्गेरिटा पेस्तोस्का (Margaryta Pesotska) के साथ होगा।

हालाँकि टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्द्धा में शरत कमल और मनिका बत्रा की जोड़ी को आज हार का सामना करना पड़ा और यह जोड़ी पदक की दौड़ से बाहर हो गयी।

इसके अलावा, सुतीर्था मुखर्जी (Sutirtha Mukherjee) ने महिला एकल के पहले मैच में स्वीडन की लिंडा बर्जस्ट्राम को 5-11, 11-9, 11-1, 11-9, 11-3, 11-9, 11-5 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। (लेडीज न्यूज टीम, 24 जुलाई 2021)

(आवरण चित्र मनिका बत्रा के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *