खेलती थीं क्रिकेट, अब जीत लिया टेनिस का सबसे नामी खिताब विम्बलडन

Colours of Life

ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी (Ashleigh Barty) ने विम्बलडन 2021 (Wimbledon 2021) में महिलाओं का एकल खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मैच में चेक रिपब्लिक की केरोलिना पिस्कोवा (Karolina Pliskova) को 6-3, 6-7, 6-3 से हराया। यह बार्टी का पहला विम्बलडन खिताब है। हालाँकि कुल मिला कर यह उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम टाइटल है।

वह इससे पहले, साल 2019 में फ्रेंच ओपेन का महिला एकल का खिताब भी हासिल कर चुकी हैं। इस जीत के साथ बार्टी साल 1980 के बाद विम्बलडन जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला बन गयी हैं। साल 1980 में ऑस्ट्रेलिया की एवॉन कॉली ने यह खिताब जीता था।

एश्ले बार्टी के बारे में सबसे मजेदार बात यह है कि यह प्रोफेशनल क्रिकेटर रही हैं और विमेन्स बिग बैश लीग (WBBL) में ब्रिसबेन हीट (Brisbane Heat) की ओर से खेल भी चुकी हैं। (लेडीज न्यूज टीम, 11 जुलाई 2021)

(आवरण चित्र एश्ले बार्टी के ट्विटर खाते से साभार)

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *